MYSTERIOS FACT ऐसे रोचक तथ्य जिन्हे जानकर आप हैरान हो जाएंगे:- यह दुनिया पूरी तरीके से रहस्य से भरी हुई है। यहां पर एक से बढ़कर एक ऐसी घटना हुई है, जो लोगों को सोचने को मजबूर कर देती है और आज तक उसके पीछे का सटीक कारण ही नहीं मिला है।
इस दुनिया में ऐसी रहस्यमय तथ्य को जानने से ना केवल आपकि ज्ञान बढ़ता है बल्कि और भी ज्यादा जानने की उत्सुकता बढ़ती है। इसीलिए यहां पर हमने दिमाग हिला देने वाले रोचक तथ्य के बारे में बताया है आगे पढ़िए :-
1.न्यूजीलैंड के वेटोमो क्षेत्र में ऐसे चुने पत्थर से बनी हुई गुफाएं हैं, जहां पर लाखों की तादाद में जुगनू हर रात चमकते हुए नजर आते हैं। इस तरह यह एकमात्र ऐसा जगह है, जहां पर विश्व के सबसे ज्यादा जुगनू पाए जाते हैं। जिसके पीछे का अब तक कारण नहीं पता चला है कि आखिर इसी जगह पर इतने जुगनू क्यों इकट्ठा होते हैं।

2.आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत के आंध्र प्रदेश राज्य में स्थित लेपाक्षी नाम के एक मंदिर में 70 खंभे हैं, जिसमें से एक खंभा हवा में लटका हुआ है और बिना किसी सहारे के खड़ा है। आज तक इसके पीछे का कारण नहीं पता चला है। लोग इसे भगवान का चमत्कार मानते हैं।
3.भारत के केरल राज्य में कोदीन्ही नाम का एक ऐसा गांव है, जहां पर हर घर में जुड़वा बच्चे दिखाई देते हैं। इस तरह इस गांव में 200 से भी ज्यादा जुड़वा बच्चे हैं। इस रहस्यमई घटना के ऊपर डॉक्टरों ने रिसर्च किया लेकिन अब तक इसका कोई सटीक कारण नहीं मिल पाया है।
4.राजस्थान राज्य के बीकानेर जिले में करणी माता का एक मंदिर है, जिसे भारत का सबसे रहस्यमई मंदिर बताया जाता है। क्योंकि इस मंदिर में हजारों लाखों चूहे इधर-उधर घूमते हैं, जो किसी भी भक्तजनों को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।

5.आपको जानकर हैरानी होगी कि जापान एकमात्र ऐसा देश है, जहां पर ज्यादा मोटा होना भी गैरकानूनी माना जाता है, इसलिए यहां पर बहुत कम मोटे लोग दिखाई देता है।
6.इस पूरी दुनिया में अब तक सबसे ठंडा तापमान -144 डिग्री फारेनहाइट साल 2004 और 2016 के बीच में अंटार्कटिक में शोध के दौरान दर्ज किए गए थे।
7.विज्ञान के रिसर्च के अनुसार मनुष्य का दिमाग अक्षरों की तुलना में चित्र को जल्दी और आसानी से समझ सकता है। इसीलिए हमें लिखे हुए की तुलना में देखने वाली चीजें जल्दी याद होती है और ऐसी चीजें लंबे समय तक भी याद रहती है।
8.फिल्मों में दिखाया जाता है कि क्लोरोफॉर्म सुंघाने से व्यक्ति 5 से 10 सेकंड में बेहोश हो जाता है। लेकिन असल में क्लोरोफॉर्म सुंघाने के बाद बेहोश होने में लगभग 5 मिनट का समय लगता है।
9.पूरे दुनिया में लाखों-करोड़ों पेड़ है और हर दिन पेड़ कटते हैं, उगाए जाते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कैलिफोर्निया के व्हाइट माउंटेन में ब्रिसलकोन पाइन नाम का पेड़ है, जिसे 5000 वर्ष से भी अधिक पुराना माना जाता है। इस तरह यह दुनिया का सबसे पुराना पेड़ है।

Free Bijli Bill : दिन -रात चलाये कूलर और एसी फिर भी नहीं आएगा बिजली बिल बस करना होगा यह काम MP Election 2023 मध्यप्रदेश मे कांग्रेस ने टिकट के लिए तय किए 100 नाम,चुनाव से पहले BJP का मास्टरस्ट्रोक जाने डिटेल्स Anushka और विराट कोहली के घर जल्द गूजेंगी नन्हे महेमान की किलकारियां , क्या सच में दूसरी बात बनेगे दोनों पेरेंट्स जाने पूरी बात