Jabalpur News :- पूरे देश में कोरोना की संभावित तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। वहीं प्रदेश के कई जिलों में डेंगू का खतरा मंडराने लगा है। जबलपुर समेत प्रदेश के कई जिले डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। जबलपुर में डेंगू के मरीज की दूसरी मौत दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक विजय नगर में रहने वाली 50 वर्षीय महिला की डेंगू से मौत हो गई है। महिला दो दिनों से डेंगू की चपेट में थी। बीते दो दिनों से महिला को तेज बुखार आ रहा था और निजी अस्पताल में भर्ती थी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि महिला की मौत को डेंगू का कारण नहीं बताया जा सकता है। निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों की पूरी जांच हमारे पास नहीं होती।

यह भी पड़िए :- IND vs AUS: राजकोट में बल्लेबाजों का राज या गेंदबाज बनेंगे आफत, आज मचने वाली है तबाही, जानें सौराष्ट्र की पिच रिपोर्ट
इसलिए यह नहीं कहा जा सकता कि महिला की मौत डेंगू के कारण हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हमारे क्षेत्र में डेंगू के मरीज जरूर सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बीते दो दिनों पहले दो डेंगू के मरीज मिले थे। इसके बाद से शहर में स्वास्थ्य विभाग की 19 टीमें डेंगू को रोकने के उपाय कर रही हैं। इसके साथ ही नगर निगम की टीमें भी लगातार क्षेत्रों में लोगों को डेंगू से बचने के उपाय लोगों को बता रही हैं। बता दें कि जबलपुर के साथ प्रदेश के कई जिलों में डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं। साथ ही कोरोना की संभावित तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है। प्रदेश समेत पूरे देश में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है। इसको लेकर लगातार आशंका जताई जा रही है।

यह भी जाने :- Govt Loan Scheme : इस राज्य की सरकार ने लिया बड़ा फैसला जिसके तहत इन लोगो का होगा कर्ज माफ़ फटाफट देखे पूरी खबर
1. जबलपुर मे डेंगू से 2 लोगों की मौत :- जबलपुर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती दो युवकों की डेंगू बीमारी से संदिग्ध मौत के बाद प्रशासन सतर्क है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की बीमारी की रोकथाम के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिन अस्पताल में डेंगू के संदिग्ध व्यक्तियों की मौत हुई है, उन्हें भी नोटिस दिया गया है।

यह भी जाने :- MP News: डिंडौरी के ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव का किया बहिस्कार, कर दिया जबलपुर-अमरकंटक हाईवे पर चक्का जाम जाने पूरी बात
2.इस जगह मिले मरीज :- डेंगू के नए मरीज सिंधी कैम्प और घंटाघर क्षेत्र में मिले हैं। यहां रहने वाले दो व्यक्ति जांच में डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। उनका उचित इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों क्षेत्रों में सर्वे और लार्वा विनष्टीकरण की प्रक्रिया की भी योजना बनाई गई है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आरके पहारिया के अनुसार जिन क्षेत्रों में डेंगू के मरीज मिले हैैं, वहां सर्वे किया जाएगा।
Also Read :- Google’s 25th birthday: आज 25 साल का हुआ गूगल, सबको नचा रहा अपनी उंगलियों पर, जानें इससे जुड़ी कुछ खास बातें
Also Read :- PM AWAS YOJANA: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सालाना इतनी आय वालो को भी सरकार देंगी पक्का मकान, फटाफट पढ़े पूरी खबर