G20 Summit 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने भव्य के डिनर से किया मेहमानों का किया स्वागत,जानें 5 बड़ी बातें
G20 Summit 2023:
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने भव्य के डिनर से किया मेहमानों का किया स्वागत आज से नई दिल्ली में जी-20 सम्मेलन की शुरुआत हो गई है। रविवार 10 सितंबर तक बैठक होगी। दुनिया भर के पूरे देशों के राष्ट्र प्रमुख और प्रतिनिधि इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आ चुके हैं।और भारत पहली बार इस सम्मेलन की तैयारी कर रहा है। इसको लेकर बहुत तैयारी की गई है। और यह प्रोग्राम दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जी-20 की बैठक दुनिया भर से भारत आए राष्ट्र प्रमुखों की उपस्थिति में हो रही है। भारत का विश्व में सम्मान बहुत बढ़ा है।जी-20 सम्मेलन को लेकर पूरे दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाया गया है।और प्रगति मैदान कार्यक्रम स्थल भारत मंडपम को बहुत ही भव्य तरीके से सजाया गया है।अब आपको बता दें कि पीएम मोदी पूरे देशों के साथ 15 द्विपक्षीय बैठक करेंगें।आइए जानते हैं आज पहले दिन समिती में क्या क्या हुआ है।

यह भी देखे :
Tata का कारोबार ढप कर देंगी Maruti की यह कार कातिलाना लुक और 34kmpl माइलेज के साथ लुटेंगी सबका दिल
MP Weather update: सूखे के खतरे में मध्य प्रदेश के 28 जिले, इंद्रदेव को मनाने महाकाल के दरबार जाएंगे सीएम शिवराज, बारिश न होने से किसान परेशान
पहली बात
आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे जी20 सदस्य
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की बहुत चर्चा हो रही है।और ऋषि सुनक पहली बार भारत आए हैं।और अपनी इस यात्रा के दौरान वो रविवार,10 सितंबर को दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर भी घूमने गए है।भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी दिल्ली के प्रगति मैदान में जी 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पर पहुंचीं।भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन दिल्ली के प्रगति मैदान में जी 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल पर भारत मंडपम मे पहुंचे। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के बेटे के संग पंगारेप और उनकी पत्नी एरिना गुडोनो भी पहुंचे। और सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान भी पहुंचे।फुमियो किशिदा, जापान के प्रधानमंत्री, जियोर्जिया मेलोनी, इटली की प्रधानमंत्री,एंथोनी अल्बानीज़,ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री, मैनुएल मैक्रॉन, फ्रांस के राष्ट्रपति,जस्टिन ट्रूडो, कनाडा के प्रधानमंत्री, ओलाफ स्कोल्ज़, जर्मनी के चांसलर, रेसेप तैयप एर्दोगन, तुर्की के राष्ट्रपति, लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा, ब्राजील के राष्ट्रपति, सिरिल रामफोसा, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ये सभी लोग आयोजन स्थल पर भारत मंडपम मे पहुंचे।

यह भी देखे :
MP News: सीएम शिवराज फसलों के नुकसान पर किसानों को देंगे राहत, कलेक्टर एसपी को दिए निर्देश, देखे पूरी खबर
Tata का कारोबार ढप कर देंगी Maruti की यह कार कातिलाना लुक और 34kmpl माइलेज के साथ लुटेंगी सबका दिल
दूसरी बड़ी बात
प्रथम सत्र का हुआ आयोजन :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य राष्ट्राध्यक्षों,अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों ने दिल्ली के भारत मंडपम में जी20 शिखर सम्मेलन के प्रथम सत्र में भाग लिया।और पीएम मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन के प्रथम सत्र में वन अर्थ के विषय पर अच्छा भाषण दिया।उन्होंने मानव केंद्रित विकास को आगे बढ़ाने की बात पर प्रकाश डाला,और यह बात समझाने की बात बताई है।जिस पर भारतीय संस्कृति ने हमेशा से जोर दिया गया है।और समिट के उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री ने अफ्रीकन यूनियन को G20 का परमानेंट मेंबर बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। बतौर के अध्यक्ष पीएम ने जैसे ही इसे पारित किया, अफ्रीकन यूनियन के हेड अजाली असोमानी ने पीएम मोदी को गले लगा लिया।
पीएम मोदी ने कहा कि ये समय सबके साथ मिलकर चलने का समय है:
प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 नेताओं के ‘वन अर्थ’ सत्र को संबोधित करते हुए कहा,“यह वैश्विक कल्याण के लिए हम सबके साथ मिलकर चलने का समय है।”इसलिए हम सबको इस सत्र में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन,सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान,ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा सभी के साथ कई नेताओं ने भाग लिया।
तीसरी बड़ी बात
समिट में यूक्रेन का भी जिक्र:
अब आपको बता दे यूक्रेन युद्ध के कारण पैदा हुए भितरी मतभेदों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व के नेताओं से सभी ने शनिवार को अपील की कि वे दुनिया भर में विश्वास में आई कमी को एक-दूसरे पर भरोसे में बदलाव करने और पुरानी चुनौतियों के नए समाधान खोजने की मिलकर कोशिश करें।और पीएम मोदी ने यहां ‘भारत मंडपम’ में जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की शुरुआत करते हुए अपने संबोधन में कहा कि यदि दुनिया कोविड-19 को हरा सकती है, तो वह युद्ध के कारण आई विश्वास में कमी पर भी विजय प्राप्त कर सकती है।मोदी ने यहां ‘भारत मंडपम’ सम्मेलन केंद्र में सभा को संबोधित करते हुए कहा,की ‘‘वैश्विक कोविड महामारी के बाद दुनिया ने विश्वास में कमी की नई चुनौती का सामना किया और दुर्भाग्य से युद्धों ने इसे गहरा कर दिया।और उन्होंने कहा की लेकिन हमें याद रखना चाहिए कि यदि हम कोविड जैसी वैश्विक महामारी को हरा सकते हैं, तो हम विश्वास में कमी की इस चुनौती को भी पार कर सकते हैं। और आज भारत जी20 के अध्यक्ष के रूप में पूरी दुनिया से विश्वास की कमी को एक-दूसरे पर भरोसे में बदलने की अपील करता है।

यह भी जाने :
MP Elections 2023: इंतजार खत्म इस दिन जारी होगी कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, ये नेता होंगे शामिल, देखे पूरी खबर
Mp news मामाजी ने किया वादा आचार संहिता शुरू होने से पहले आरम्भ हो जाएँगी यह योजना इस प्रकार लीजिये लाभ
चौथी बड़ी बात
विदेशी मेहमानों को राष्ट्रपति मुर्मू ने दिया डिनर, 170 लोगों को किया आमंत्रित:
अब आपको चौथी बात बता दे G20 समिट के लिए भारत आए विदेशी मेहमानों के सम्मान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू डिनर होस्ट किया।और मेन्यू में सभी वेजिटेरियन मतलब शाकाहारी खाना शामिल किया गया हैं।खाने के मेन्यू पर भी प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा है।और मेन्यू को भारत की परंपरा, रीति-रिवाज और विविधता को ध्यान में रखकर बनाया गया है।और डिनर का मेन्यू वसुधैव कुटुंबकम एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य की भावना को समर्पित किया गया है।और इसमें कश्मीरी कहवा, दार्जिलिंग की चाय,मुंबई का वड़ा पाव, अंजीर-आडू मुरब्बा सहित देश की कई जबरदस्त डिश को शामिल किया गया है।डिनर के लिए भारत मंडपम में गेस्ट्स पहुंच चुके हैं। इनका स्वागत नालंदा यूनिवर्सिटी के बैकग्राउंड के सामने किया जा रहा है। डिनर में राष्ट्राध्यक्षों, डेलीगेट्स, भारत के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय और राज्य मंत्रियों के साथ कुल 170 लोगों को आमंत्रित किया गया है।और डिनर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़,उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के अलावा मोदी कैबिनेट के मंत्रियों को भी निमंत्रण दिया गया है। इनमें राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, नरेंद्र सिंह तोमर, एस जयशंकर,अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी,पीयूष गोयल,धर्मेंद्र प्रधान और प्रह्लाद जोशी भी उपस्थित हैं।
पांचवी बड़ी बात
मेहमानों को सुनाया गया- मिले सुर मेरा तुम्हारा:
अब आपको 5 वी बात बता दे G20 शिखर सम्मेलन के इकलौते कल्चरल प्रोग्राम में भारतीय संगीत की समृद्ध विरासत व ताकत दर्शाने के लिए भारत संगीत दर्शनम् कार्यक्रम होगा। और गांधर्व आतोद्यम नाम का यह कार्यक्रम तीन घंटे तक चलेगा। इसमें हिंदुस्तानी संगीत, कर्नाटक संगीत और भारतीय लोकसंगीत में इस्तेमाल होने वाले सभी पारंपरिक वाद्यों जैसी ट्रेडीशनल इंस्ट्रूमेंट्स को एक साथ शो किया।